DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संतकबीर नगर में थाने से 500 मीटर दूर जुआ, VIDEO:हर दिन लगते हैं लाखों के दांव, पुलिस की कार्यशैली पर ग्रामीणों में आक्रोश

संतकबीर नगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र स्थित अंजहिया बाजार सब्जी मंडी में खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। यह स्थान मेंहदावल थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। शाम को शुरू होने वाला यह जुआ देर रात तक चलता रहता है, जिसमें रोजाना लाखों रुपये का दांव लगाया जाता है। जुआ खेलते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक हफ्ते पुराना है, जो अब सामने आया है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अंजहिया बाजार सब्जी मंडी मेंहदावल शहर का एक व्यस्ततम क्षेत्र है, जहां देर रात तक लोगों की आवाजाही रहती है। इसी रास्ते से पुलिस भी गुजरती है, लेकिन जुआरियों में इसका कोई डर नहीं दिखता। स्थानीय निवासी और आसपास के ग्रामीण इन जुआरियों से परेशान हैं। इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ विरोध करने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा है, जिससे उनके हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी गतिविधियों से क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है और युवा पीढ़ी पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इलाके में गश्त बढ़ाने और जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जुआ जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को संज्ञान में लिया जा रहा है, ऐसे तत्वों पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/cVTFt6a

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *