DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कौशांबी में हाईटेंशन लाइन के करंट से महिला की मौत:खेत की ओर जाते समय हादसा, पति ने बिजली विभाग के SDO, JE पर कराई FIR

कौशांबी के सरायअकिल थाना क्षेत्र में बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पति की शिकायत पर विद्युत उपखंड अधिकारी (SDO) और जूनियर इंजीनियर (JE) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना बुधवार सुबह इमलीगांव में हुई। गांव निवासी कुलदीप कुमार की पत्नी किरन देवी (30) खेत की ओर जा रही थीं। रास्ते में वीरेंद्र प्रसाद मिश्रा के खेत की मेड़ पर एक हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर गिरा हुआ था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। किरन देवी जैसे ही तार के संपर्क में आईं, वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतका के पति कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया है कि SDO और JE की लापरवाही के कारण ही तार टूटा पड़ा था और शिकायत के बावजूद उसे हटाया नहीं गया, जिससे उनकी पत्नी की जान चली गई। इस संबंध में सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर सरायअकिल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/LWribaQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *