DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

February Festivals 2026: फरवरी में महाशिवरात्रि समेत पड़ेंगे कई बड़े पर्व, यहां देखिए पूरी लिस्ट

साल के दूसरे महीने यानी की फरवरी महीने की शुरूआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में फरवरी को बेहत अहम माना गया है। क्योंकि इस महीने में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। फरवरी में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा-अर्चना का विधान है। इसी महीने से होलाष्टक की भी शुरूआत होगी। होलाष्टक के दौरान शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको फरवरी महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

फरवरी के व्रत और त्योहार

माघ पूर्णिमा

01 फरवरी 2026 को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। माघ पूर्णिमा पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इसी दिन रविदास जयंती और ललिता जयंती भी है।

इसे भी पढ़ें: Shukra Uday 2026: Shukra Uday 2026 का महासंयोग, 3 राशियों को Career-Money में मिलेगा छप्परफाड़ फायदा

फाल्गुन माह

वहीं 02 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह की शुरूआत होगी। हिंदू धर्म में इस महीने का विशेष महत्व होता है।

द्विजप्रिय संकष्टी

फिर 05 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को द्विजप्रिय संकष्टी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना का विधान है। इस दिन भगवान गणेश के द्विजप्रिय रूप की पूजा की जाती है।

यशोदा जयंती

वहीं 07 फरवरी 2026 को यशोदा जयंती मनाई जाएगी।

भानु सप्तमी

08 फरवरी 2026 को भानु सप्तमी और शबरी जयंती मनाई जाएगी।

जानकी जयंती

वहीं 09 फरवरी को कालाष्टमी, जानकी जयंती और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

कृष्ण भीष्म द्वादशी

वहीं 13 फरवरी 2026 को कुंभ संक्रांति, कृष्ण भीष्म द्वादशी और विजया एकादशी का व्रत किया जाएगा।

शनि त्रयोदशी और विजया एकादशी

वहीं 14 फरवरी को शनि त्रयोदशी और शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा। वहीं इसी दिन विजया एकादशी व्रत का पारण भी किया जाएगा।

महाशिवरात्रि

वहीं 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाएगी।

फाल्गुन अमावस्या

इसके साथ ही 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस्या है। बता दें कि इस दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा, लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगी।

फुलेरा दूज

वहीं 19 फरवरी 2026 को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाएगा।

ढुण्ढिराज चतुर्थी

फिर 21 फरवरी 2026 को ढुण्ढिराज चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा।

स्कन्द षष्ठी

फिर 22 फरवरी 2026 को स्कन्द षष्ठी मनाई जाएगी।

मासिक कार्तिगाई

वहीं 23 फरवरी 2026 को मासिक कार्तिगाई मनाई जाती है।

होलाष्टक

वहीं 24 फरवरी 2026 को होलाष्टक की शुरूआत होगी और इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी भी मनाई जाएगी।

रोहिणी व्रत

25 फरवरी 2026 को रोहिणी व्रत रखा जाएगा।

आमलकी एकादशी

वहीं 27 फरवरी 2026 को आमलकी एकादशी का व्रत किया जाएगा।

फाल्गुन अमावस्या तिथि और मुहूर्त

बता दें कि वैदिक पंचांग के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस्या मनाई जाएगी। इस तिथि की शुरूआत 16 फरवरी 2026 को 05:34 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि की समाप्ति अगले दिन यानी की 17 फरवरी की शाम 05:30 मिनट पर होगी। इस दिन ब्रह्म मुहू्र्त का समय 05:16 मिनट से 06:07 मिनट तक रहेगा। अमृत काल सुबह 10:39 मिनट से दोपहर 12:17 मिनट तक है। वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 02:28 मिनट से लेकर 03:13 मिनट तक है।


https://ift.tt/hUSpYxG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *