लखनऊ के ITI अलीगंज कैंपस में आज मारुति सुजुकी का रोजगार मेला चल रहा हैं। मारुति की तरफ से 700 पदों पर भर्ती की जानी हैं। सेलेक्टेड अभ्यर्थियों को साढ़े 19 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
जॉब फेयर में शामिल होने के लिए सुबह से ही कैंपस में अभ्यर्थियों की लंबी कतारे देखी गई। इस ट्रेड में होगी भर्ती ITI अलीगंज के प्लेसमेंट अफसर एमएफ खान के अनुसार, 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के वे अभ्यर्थी इस कैंपस ड्राइव में भाग ले सकते हैं, जिन्होंने मोटर मैकेनिक, डीज़ल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मेटल या इलेक्ट्रिक मशीन ट्रेड से प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। पात्रता के तहत 10वीं में न्यूनतम 40% और ITI में 50% अंक अनिवार्य हैं। अभ्यर्थी का शारीरिक रूप से फिट होना भी आवश्यक है। साथ में लाने होंगे ये डाक्यूमेंट्स चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 19,500 रुपये प्रतिमाह वेतन, यूनिफॉर्म और दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतिभाग के लिए 10वीं व आईटीआई की अंकतालिका, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य हैं। साथ ही कंपनी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण पहले से किया जाना जरूरी होगा।
https://ift.tt/xpjUiJA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply