DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गाजीपुर न्यायालय से निकली जागरूकता रैली:मेगा शिविर का प्रचार होगा, जनपद न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

गाजीपुर जनपद न्यायालय परिसर से शुक्रवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से निकाली गई थी। जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली न्यायालय परिसर से शुरू होकर कचहरी तिराहा और नगर पालिका कार्यालय होते हुए वापस जनपद न्यायालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान “मुकदमा छोड़ो, रिश्ता जोड़ो” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि 22 फरवरी को लगने वाले मेगा शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जागरूकता रैली इसी उद्देश्य से निकाली गई है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग शिविर में पहुंच सकें। न्यायाधीश पांडे ने आगे बताया कि इस शिविर में विशेष रूप से दिव्यांगजन, विधवा पेंशन और निराश्रित पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी लाभार्थी अब तक सरकारी योजनाओं से वंचित हैं, वे इस मेगा शिविर में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएस) के माध्यम से उन्हें लाभ दिलाया जाएगा। इस दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह, फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज विजय कुमार, पॉक्सो कोर्ट के जज राम अवतार प्रसाद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना और सिविल बार संगठन के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।


https://ift.tt/XzaAeJj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *