DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फर्रुखाबाद में इस बार 60-100 रुपये तक बिकेगा एक फूल:रोज डे की तैयारी, दिल्ली-कोलकाता से आ रहे गुलाब, कीमतों में उछाल

शनिवार से वैलेंटाइन डे सप्ताह का आगाज ‘रोज डे’ के साथ होगा। इसके लिए फर्रुखाबाद शहर के बाजार सज गए हैं। इस बार दिल्ली और कोलकाता से विशेष गुलाब के फूल मंगाए गए हैं। हालांकि कीमत में पिछले साल के मुकाबले उछाल आया है। फूल विक्रेताओं ने रोज डे के लिए खास तैयारियां की हैं। फतेहगढ़ से लेकर फर्रुखाबाद तक फूलों की दुकानें सज चुकी हैं। बताया जा रहा है कि इस बार एक गुलाब का फूल 60 से 70 रुपये में बिकेगा। भोलेपुर के फूल विक्रेता नंदन सैनी ने बताया कि कलकत्ता से खास गुलाब मंगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मांग इतनी अधिक है कि कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। सैनी के अनुसार, बारिश के कारण भी फूलों के दाम बढ़े हैं और पिछले साल की खुदरा कीमत अब थोक में मिल रही है। 5 तस्वीरें देखिए… चौक बाजार के फूल विक्रेता शिवम सैनी ने बताया कि बुकिंग शुरू हो चुकी है और अब तक 10 ऑर्डर मिल चुके हैं। उनका अनुमान है कि रोज डे पर एक गुलाब की कीमत 80 से 100 रुपये तक पहुंच सकती है। इस बार गुलाब के साथ-साथ चॉकलेट बुके और कोरियाई पेपर रैपिंग की भी जबरदस्त मांग है, जिसके लिए कपल्स के लिए विशेष डिजाइन वाले बुके तैयार किए जा रहे हैं। बाजार में लाल गुलाब प्यार के इजहार के लिए, सफेद गुलाब सच्चाई के लिए और गुलाबी गुलाब दोस्ती व खास एहसास के लिए सजे हैं। फर्रुखाबाद शहर पूरी तरह से रोज डे के रंग में रंग चुका है, जहां फूलों की खुशबू के साथ प्यार की महक महसूस की जा सकती है।


https://ift.tt/2DY8vAs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *