रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक राजेश कुमार की मौत हो गई। डलमऊ-रायबरेली मार्ग पर बहेरिया मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। यह घटना देर रात उस समय हुई जब राजेश अपने घर लौट रहा था। भदोखर थाना क्षेत्र के खनुवा निवासी राजेश कुमार पुत्र रामकुमार अपनी बुआ के घर कोदऊ का पुरवा (पखरौली) गए थे। रात करीब 11 बजे वे वहां से अपने घर खनुवा लौट रहे थे। चौदहमील के पास बहेरिया मोड़ पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। रात का समय होने के कारण काफी देर तक किसी को दुर्घटना का पता नहीं चला। लगभग डेढ़ बजे कुछ राहगीरों ने सड़क पर शव देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर मृतक के परिजनों को सूचित किया। राजेश की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। उनकी पत्नी राधा और बच्चे मयंक, रितिका, राशी का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
https://ift.tt/IHFvwnA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply