प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र में भवानीगढ़ तिलाई बाजार से गुजरने वाली शारदा सहायक खंड 39 नहर में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात किशोरी का शव मिला है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुछ लोग लघुशंका के लिए नहर किनारे गए थे। उन्होंने अस्त-व्यस्त कपड़ों में एक किशोरी का शव नहर में पड़ा देखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन किसी ने भी किशोरी को पहचानने से इनकार कर दिया। किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशंका है कि किशोरी की हत्या कहीं और करके शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंका गया है। पुलिस अब नहर के किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि लड़की और आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार सुबह अज्ञात लड़की का शव नहर में मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/GyFJnaO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply