DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बदायूं में अंडरवाटर टनल में मछलियों की मौत:पशु प्रेमी ने की शिकायत, प्रदर्शनी में बनाया गया है टनल

बदायूं के श्रीरामलीला ग्राउंड में लगी एकता विकास प्रदर्शनी में अंडरवाटर फिश टनल (जलपरी) कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो रही है। एक पशु प्रेमी ने इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश पुलिस से की है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए सदर कोतवाली पुलिस को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन दिनों श्रीरामलीला ग्राउंड में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें खिलौने, साज-सज्जा और कपड़ों की दुकानों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाए गए हैं। भीड़ आकर्षित करने के लिए ‘जलपरी’ कार्यक्रम को मुख्य आकर्षण के तौर पर प्रस्तुत किया गया है। इस कार्यक्रम में युवतियां मछली का कॉस्ट्यूम पहनकर वॉटर टनल में तैरकर करतब दिखाती हैं। इस दौरान अश्लील इशारेबाजी का दौर भी चलता है। वॉटर टनल में मछलियां भी छोड़ी गई हैं, जिनकी लगातार मौत हो रही है। पशु प्रेमी ने मछलियों के मरने का वीडियो पुलिस अधिकारियों के साथ साझा किया है और इसे जीवों के प्रति क्रूरता बताया है। पशु प्रेमी के अनुसार, टनल का पानी बेहद गंदा हो गया है और उसमें से दुर्गंध आ रही है, जिसके कारण मछलियां मर रही हैं। अधिकारियों ने सदर कोतवाली को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पशु प्रेमी ने यह भी कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो संबंधित शो संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी जाएगी, ताकि बेजुबान जीवों की जान बचाई जा सके।


https://ift.tt/XW9d1Iu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *