DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दलित युवक ने ब्राह्मण समाज पर की आपत्तिजनक टिप्पणी:बुलंदशहर में सोशल मीडिया पर VIDEO डाला, पुलिस ने समझौते का दावा किया

बुलंदशहर में एक दलित युवक ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। नरसेना थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का यह मामला है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा दिखाते हुए ब्राह्मण समाज के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें अपमानित किया। यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित हो रहा है। इस टिप्पणी के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ नरसेना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने युवक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि दोनों समुदायों के लोगों ने गांव में बैठकर आपसी समझौता कर लिया है। थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि गांव के संभ्रांत नागरिकों द्वारा दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि गांव में आपसी सौहार्द और भाईचारा कायम रखने की अपील की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी धर्म या जाति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/tLVlFKD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *