DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एटा में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन:प्रताप फौजदार, गौरव चौहान ने बांधा समां; श्रोताओं ने उठाया लुत्फ

एटा में राजकीय कृषि औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के दौरान एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में देश के जाने-माने कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन किया। रात भर चले इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। हास्य कवि प्रताप फौजदार और वीर रस के कवि गौरव चौहान ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। श्रोताओं ने तालियों से उनका अभिवादन किया और ठहाकों का खूब लुत्फ उठाया। अन्य कवियों ने भी विभिन्न रसों की कविताओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। पहले कार्यक्रम की 5 तस्वीरें देखिए…. सम्मेलन में डॉ. विष्णु सक्सेना (गीतकार), अर्जुन सिंह चांद (गजलकार), मुकेश श्रीवास्तव (ओज), संदीप सजर (हास्य), राजकिशोर राज (गीतकार), आदित्य जैन (हास्य), नरेश निर्भीक (ओज), डॉ. तृषा शर्मा (श्रृंगार), डॉ. भुवन मोहिनी (श्रृंगार), डॉ. अंजना कुमार (गजल) और शशिकांत यादव (वीर रस) जैसे प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। इस कार्यक्रम का आयोजन रोहित राजपूत ने किया था। इस अवसर पर एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह सहित जिले के कई अधिकारी उपस्थित रहे। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, पूर्व अध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, पूर्व विधायक अवधपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा, पंकज गुप्ता एडवोकेट, मनोज पचौरी और ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। कवि सम्मेलन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।


https://ift.tt/RMS2Tt9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *