कानपुर में महिला की न्यूड डेडबाडी मिली। सूचना पर पुलिस पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद के महिला की पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम की मदद ले रही है। पूरा मामला सेन के सतबरी चौराहे के पास की है। 4 तस्वीरें देखिए… सीसीटीवी में महिला आते जाते दिखाई दी थी, बाद में मिली डेडबॉडी डीसीपी, साउथ एडीसीपी और एसीपी ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की है। इसमें महिला आते-जाते दिखाई दे रही थी। इसमें महिला के निकलने के 10 मिनट बाद एक व्यक्ति साइकिल से जाते हुए दिखाई दे रहा है। उसके पीछे कुछ देर बाद दो कार निकलती है। पुलिस लोकेशन डंप की मदद से घटना वाली रात में एक्टिव मोबाइल नंबर की सूची निकाल रही है। इसके साथ ही सेन पश्चिम पारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने घटनास्थल के आसपास झाड़ियों में सर्च ऑपरेशन चलाने के साथ आसपास स्थित लगभग 100 से अधिक घरों में पूछताछ की है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है।
https://ift.tt/sJHx9ku
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply