आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार छह लोग घायल हो गए। ये सभी लोग वृंदावन से कानपुर लौट रहे थे। घटना तालग्राम थाना क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज ले गई। डॉक्टरों ने तुरंत उनका उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल दूसरे वाहनों से अपने घरों के लिए रवाना हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों में कानपुर नगर के अरौल थाना क्षेत्र के बरंडापुर्वा गांव निवासी आर्यन (21), आकाश (20) और अंशिका (17) शामिल हैं। इनके अलावा, शिवराजपुर थाना क्षेत्र के धन्नीनिवादा निवासी नितिश कटियार (29), कन्नौज के तेजापुर्वा निवासी साक्षी (22) और तालग्राम क्षेत्र के अश्वनी (17) भी घायल हुए हैं।
https://ift.tt/WTn6ViO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply