खराब मौसम के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। गुरुवार को लखनऊ पहुंचने वाली तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में से एक फ्लाइट देरी से पहुंची, जबकि दो फ्लाइट्स को एयरलाइंस द्वारा रद्द कर दिया गया। मौसम खराब होने से दृश्यता कम रही, जिसका सीधा असर उड़ानों के समय पर पड़ा। रियाद से आने वाली फ्लाइट रही देरी का शिकार रियाद (RUH) से लखनऊ आने वाली फ्लाइट XY 333 अपने निर्धारित समय सुबह 09:00 बजे के बजाय 48 मिनट की देरी से 09:48 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड कर सकी। खराब मौसम के कारण रनवे पर ऑपरेशनल सतर्कता बढ़ानी पड़ी, जिससे उड़ान में देरी हुई। दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पूरी तरह रद्द इसके अलावा दो अन्य उड़ानों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण रद्द करना पड़ा। जार्जिया (JRG) से आने वाली फ्लाइट S5 228, जो सुबह 10:10 बजे लखनऊ पहुंचने वाली थी, को रद्द कर दिया गया। वहीं क़मीस मुशैत (KQH) से आने वाली फ्लाइट S5 222, जिसका निर्धारित समय शाम 16:55 बजे था, वह भी कैंसिल रही। यात्रियों को हुई परेशानी फ्लाइट रद्द और देरी की सूचना मिलने के बाद कई यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने एयरलाइंस काउंटर पर रिफंड और री-शेड्यूलिंग के लिए संपर्क किया। एयरपोर्ट पर तैनात कर्मचारियों ने यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों और अगली उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी।
https://ift.tt/xTJDhfF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply