झांसी में धोखेबाज लुटेरे दूल्हे की करतूत सामने आई है। इस शातिर व्यक्ति ने पिछले महज 6 साल में एक के बाद एक 3 शादियां कर ‘धोखे की हैट्रिक’ लगाई। आरोप है कि उसने तीनों को प्रेम और शादी के जाल में फंसाया और फिर दहेज एवं गहने हड़प कर उन्हें घर से निकाल दिया। अब वो चौथी शादी करने की फिराक में है। इस जालसाज की शिकार तीनों पत्नियां अब एकजुट हो गई। न्याय के लिए तीनों ने पुलिस और अदालत की शरण ली है। उनकी मांग है कि इस फरेबी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि उसकी चौथी शादी को रोका जा सके और वह किसी अन्य लड़की की जिंदगी के साथ खिलवाड़ न कर सके। यह मामला बबीना थाना क्षेत्र का है।
https://ift.tt/lMzj0X7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply