DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा में अयोध्या स्टेट की जमीन हड़पने की साजिश:राजा के फर्जी पत्र से पैरोकार को गलत बताया, वक्फ मदरसा की जमीन बताई

गोंडा जिले के खरगूपुर में अयोध्या स्टेट की जमीन हड़पने की साजिश का मामला सामने आया है। इस मामले में फर्जी दस्तावेज और पत्रों का इस्तेमाल कर अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, रमेश पंडित नामक व्यक्ति ने अयोध्या स्टेट राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के फर्जी लेटर पैड पर उनके अधिकृत पैरोकार नदीम को गलत बताते हुए एक फर्जी पत्र तैयार किया। यह पत्र अयोध्या स्टेट के राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप के नाम से बनाया गया था जिसका उपयोग अधिकारियों को गुमराह करने के लिए किया गया। रमेश पंडित खुद को अयोध्या स्टेट का पैरोकार बताकर लगातार जमीन हड़पने की कोशिश कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर अयोध्या स्टेट के मुख्तार कैलाश नाथ मिश्रा ने अपने पैरोकार नदीम के साथ गोंडा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। 5 तस्वीरें देखिए…
मुख्तार कैलाश नाथ मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनके पैरोकार नदीम ने 12 जनवरी को एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया गया था कि कुछ लोग खरगूपुर स्थित अयोध्या रियासत की जमीन पर कब्जा कर फर्जी तरीके से मांस-मछली बेच रहे हैं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। नदीम ने 21 जनवरी को दोबारा आवेदन दिया, जिसके बाद अधिकारियों ने जमीन खाली कराने का आदेश दिया। हालांकि, जमीन हड़पने की नीयत से मोहम्मद नसीम, मुबीन और मुजीब खान ने रमेश पंडित के माध्यम से मदरसा फुरकानिया के नाम से फर्जी वक्फ कागज नायब तहसीलदार को दिए। पैरोकार नदीम द्वारा इन कागजों की जांच कराने पर पता चला कि रियासत के रिकॉर्ड में न तो कोई बैनामा है और न ही कोई लेन-देन दर्ज है। यह स्पष्ट हुआ कि रियासत की भूमि को हड़पने के उद्देश्य से कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए थे। इन लोगों ने फर्जी पत्र नायब तहसीलदार और लेखपाल को भी सौंपे थे। कैलाश नाथ मिश्रा द्वारा यह भी कहा गया मेरे द्वारा ऐसा कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है मेरे हस्ताक्षर को फर्जी बनाकर कूट रचित कर जमीन को हड़पने की नीयत से तैयार किया गया है। ऐसे में इन लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए कैलाश नाथ मिश्रा ने कहा कि खरगूपुर की पूरी जितनी भी बाजार है वह अयोध्या स्टेट की है। अब मेरे ही पैरोकार को गलत बात करके कोई रमेश पंडित नाम के व्यक्ति द्वारा गलत कागजात देकर अधिकारियों को गुमराह किया गया है। उसके खिलाफ हम लोगों ने कार्यवाही को लेकर के पत्र दिया है और एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।


https://ift.tt/LZHsTjO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *