DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीतापुर रूट से दौड़ेगी काठगोदाम एक्सप्रेस:डबलडेकर एक्सप्रेस को भी नए रूट पर शिफ्ट करने की तैयारी, जल्द होगी फीजिबिलिटी जांच

लखनऊ जंक्शन से काठगोदाम के बीच चलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस को अब सीतापुर रूट से संचालित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके साथ ही डबलडेकर एक्सप्रेस को भी इसी मार्ग पर शिफ्ट करने की कवायद दोबारा तेज की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नए रूट पर ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को वैकल्पिक और आसान मार्ग मिलेगा। ऐशबाग–पीलीभीत रेलखंड तैयार, दिल्ली के लिए खुला नया रास्ता पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग–पीलीभीत रेलखंड पर अमान परिवर्तन और विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। इससे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के लिए एक अतिरिक्त रूट उपलब्ध हो गया है। अब ट्रेनें लखनऊ से सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पीलीभीत और बरेली होते हुए दिल्ली तक पहुंच सकेंगी। 700 करोड़ की लागत, शेड्यूल बनने में लग सकते हैं 2–3 महीने रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस रेलखंड के विकास पर करीब 700 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। काठगोदाम एक्सप्रेस को इस रूट पर चलाने से पहले फीजिबिलिटी की जांच की जाएगी। इसके बाद समयसारिणी और शेड्यूल तैयार किया जाएगा, जिसमें दो से तीन महीने का समय लग सकता है। यदि सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहा, तो यात्रियों को जल्द ही नए रूट पर ट्रेनों की सुविधा मिलने लगेगी।


https://ift.tt/kYObRJ4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *