DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एटा में युवक ने की आत्महत्या:परिजनों ने प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के सरसेला गांव में 28 वर्षीय युवक सौरभ (पुत्र कमल सिंह) ने गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने युवक को पेड़ पर लटका देखा तो तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक के भाई गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि सौरभ का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। गौरव ने कहा कि वे पोस्टमार्टम करवाने आए हैं। जलेसर थाने का प्रभार संभाल रहे प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।


https://ift.tt/CeiNv6u

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *