DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बलरामपुर में तीन घरों में आग लगी:नकदी, गृहस्थी का सामान जलकर राख; परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

बलरामपुर के हरैया थाना क्षेत्र के रतनवा ग्राम पंचायत के भवानीडीह गांव में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन घर जलकर राख हो गए। इस घटना में नकदी सहित हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया, जिससे तीन परिवार बेघर हो गए। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे राजू पुत्र कंधई के फूस के घर में अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के सदस्य खेत में धान की मड़ाई कर रहे थे। तेज पछुआ हवा के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और पास के अनीता पत्नी ननके तथा मालिकराम पुत्र रामफेरन के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तीनों घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 112 पुलिस टीम और ग्रामीणों के अथक प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि घरेलू सामान, अनाज और नकदी जल जाने से प्रभावित परिवारों के समक्ष आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। क्षेत्रीय लेखपाल अरिमा श्रीवास्तव ने घटनास्थल का दौरा कर क्षति का आकलन किया और संबंधित रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।


https://ift.tt/8k90ZIU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *