DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहारनपुर में बंद मकान से चोरी:डॉक्टर के पास गया था परिवार, CCTV खंगाल रही पुलिस

सहारनपुर में बेख़ौफ चोरो ने पुलिस को चुनौती दी है। चोरो ने बंद मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात की है। बंद मकान से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। चोरों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के मोहल्ला पिपलतला की है। मोहल्ला पीपलतला निवासी अमजद पुत्र स्वर्गीय अहसान गुरुवार शाम अपनी पत्नी के साथ बीमार बच्चे को दवाई दिलाने डॉक्टर के पास गए थे। दवाई लेने के बाद वे अपने दूसरे घर पर परिवार से मिलने चले गए। देर रात जब दंपति अपने मकान पर लौटे, तो बाहर का ताला सही मिला, लेकिन अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी खुली थी और लॉकर का ताला भी तोड़ दिया गया था। घर का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित अमजद के अनुसार, चोर लगभग 90 हजार रुपये नकद, करीब 17 तोला सोने के आभूषण और लगभग 500 ग्राम चांदी के गहने ले गए। कस्बे में करीब 30 लाख की चोरी की घटना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। खबर सुनकर देर रात घटनास्थल में लोगों की भीड़ जुट गई। घनी आबादी के बीच हुई इस वारदात से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त कमजोर होने का आरोप लगाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


https://ift.tt/VDGyaF6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *