रोहटा रोड स्थित शांति कुंज में गुरुवार रात एक बुजुर्ग दंपति पर कार चढ़ाने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार अपनी पत्नी वैष्णवी के साथ शांति कुंज में रहते हैं। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे वे घर के बाहर टहल रहे थे। तभी कॉलोनी निवासी आकाश अपने दोस्तों के साथ तेज रफ्तार में कार लेकर आया, जिसमें तेज आवाज में गाने बज रहे थे। आरोप है कि आकाश ने बुजुर्ग दंपति पर कार चढ़ाने की कोशिश की। बुजुर्ग ने घर में घुसकर बचाई जान, जांच जारी बुजुर्ग दंपति ने एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई, जिससे उन्हें चोट नहीं आई। इसके बाद उन्होंने आकाश की तेज रफ्तार का विरोध किया। इस पर आकाश ने अपनी कार बुजुर्ग दंपति के आगे रोक दी और अपने दोस्तों के साथ बाहर निकल आया। नशे में धुत आकाश ने बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने आकाश और उसके दोस्तों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनसे भी अभद्रता की, जिससे कॉलोनी में हंगामा हो गया। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है और इसकी जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस उस कार की भी जांच कर रही है, जिसका इस्तेमाल घटना में किया गया था।
https://ift.tt/wS2zME0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply