DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अमेठी में कोहरे से राहत, धूप निकली:तेज हवाओं से ठंडक बरकरार, सड़क हादसे कम हुए

अमेठी में मौसम में बदलाव आया है। कई दिनों बाद तेज धूप निकलने से लोगों को घने कोहरे से राहत मिली है। हालांकि, तेज हवाएं चलने के कारण ठंडक अभी भी बरकरार है। कोहरा न होने से वाहन चालकों को अब सड़कों पर किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इससे सड़क हादसों का खतरा भी काफी कम हो गया है। जिले का मौसम आज पूरी तरह से साफ है। अमेठी में पिछले कई दिनों से मौसम लगातार बदल रहा था। कभी तेज बारिश, कभी घना कोहरा तो कभी तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई थीं। आज सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण जिले से कोहरा पूरी तरह गायब हो गया है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण गलन महसूस की जा रही है। सुबह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके दोपहर तक 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। लोग कोहरे से मिली राहत के बाद सुकून महसूस कर रहे हैं।


https://ift.tt/2uYPVKA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *