अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 20 वर्षीय नवविवाहिता काजल देवी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका काजल देवी मूल रूप से बदायूं के पिलुआ, एटा की रहने वाली थीं। उनकी शादी 24 नवंबर 2025 को हुसेपुर निवासी विकास के साथ हुई थी। शादी को अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि यह दुखद घटना हो गई। पति रोजगार के लिए गया था बाहर
विवाहिता की दादी सास केतकी ने बताया कि काजल के पति विकास तीन दिन पहले रोजगार के सिलसिले में अहमदाबाद गए थे। विकास के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है, ऐसे में काजल घर पर दादी सास के साथ रहती थी। घर में अकेली थी काजल
गुरुवार दोपहर के समय केतकी किसी काम से पड़ोसी के घर चली गई थीं। इसी दौरान काजल ने घर के अंदर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब केतकी वापस लौटीं तो घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कर रही जांच
थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका के मायके पक्ष को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
https://ift.tt/Hapo9sK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply