DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीएम की सख्ती के बाद बिजनौर प्रशासन अलर्ट:चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने को अभियान चलाया, दुकानदारों को चेतावनी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद बिजनौर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में, जिले में चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। देर शाम एसडीएम सदर रितुरानी और सीओ सिटी संग्राम सिंह के नेतृत्व में शहर में कई स्थानों पर चाइनीज मांझे के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान, एसडीएम सदर रितुरानी और सीओ सिटी संग्राम सिंह ने शहर के विभिन्न इलाकों में पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों का गहन निरीक्षण किया। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी दुकान पर चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं पाई गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी चाइनीज मांझा बेचते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 4 तस्वीरें देखिए… चेकिंग के दौरान, अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को केवल मानक और सुरक्षित सूती मांझा बेचने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित मांझा मिलने पर दुकान सील करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। इस अभियान में शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी भी मौजूद रहे। एसडीएम सदर रितुरानी और सीओ सिटी संग्राम सिंह ने आम जनता से भी अपील की है कि वे चाइनीज मांझे का उपयोग न करें। उन्होंने लोगों से इसकी अवैध बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। एसडीएम रितुरानी ने बताया कि यह अभियान शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत चलाया गया है। उन्होंने कहा कि शासन के सख्त निर्देश हैं कि किसी भी दुकान पर चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि यदि कहीं भी चाइनीज मांझा बिकता हुआ पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/oyMuwEF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *