DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

63 संवेदनशील घाटों की पहचान कर 87 गोताखोरों की तैनाती

भास्कर न्यूज | अरवल अरवल जिले में छठ महापर्व 2025 श्रद्धालुओं और व्रतियों की भारी सहभागिता के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने संभावित आपदा या किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए व्यापक तैयारी की है। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। जिले के 63 संवेदनशील घाटों की पहचान कर वहां 87 गोताखोर, एस डी आर एफ के 8 जवान और 22 मोटरबोट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक घाट पर चिकित्सा टीम, एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन और पर्यवेक्षी पदाधिकारी मौजूद हैं। नियंत्रण एवं समन्वय के लिए जिला नियंत्रण कक्ष और आपातकालीन संचालन केंद्र सक्रिय किए गए हैं, जहां से लाउडस्पीकर और रिकॉर्डेड संदेशों के माध्यम से दिशा-निर्देश प्रसारित किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के जरिए घाटों की सतत निगरानी की जा रही है। घाटों पर बेरिकेडिंग, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम और चलंत शौचालयों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने अहियापुर बालू घाट को छठ पूजा के लिए प्रतिबंधित घोषित किया है। सुरक्षा कारणों से नदी-तालाबों के पास पटाखे चलाने, बिक्री या भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसी तरह, निजी नावों का परिचालन भी वर्जित रहेगा। किसी भी आपदा, अफवाह या विधि-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी के लिए नागरिक कंट्रोल रूम (06337-228984, 228191, 229494, 228051, 8235230817) या टोल फ्री नंबर 18003451618, 112, 100 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे सहयोग और सतर्कता के साथ इस पवित्र पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सामूहिक सद्भाव के साथ मनाएं।


https://ift.tt/t2e4QLu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *