उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने प्रदेश के सभी जिलों के डीएम को लेटर लिखकर प्राथमिक कक्षाओं में तत्काल मोबाइल फोन से पढ़ाई कराने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। गाजियाबाद में तीन बहनों के कोरियन लव गेम के चक्कर में सुसाइड किए जाने के बाद मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने कहा- गाजियाबाद में तीन बहनों के आत्महत्या किए जाने के मामले में प्रथम दृष्टया मोबाइल गेम खेलने का मामला सामने आया है। कोरोना काल में स्कूलों में मोबाइल पर ऑनलाइन पढ़ाई अपरिहार्य कारणों से शुरू की गई थी। अब बहुत से स्कूल अभी भी ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर दे रहे हैं। जिससे प्राथमिक स्तर की कक्षाओं के छात्रों में मोबाइल फोन का प्रयोग करने की लत बढ़ रही है। जिसे छुड़ाने के लिए मोबाइल फोन से पढ़ाई पर रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा- शिक्षा के नाम पर लापरवाही न की जाए। डिजिटल अनुशासन अब अनिवार्य किया जाए। खासकर बालिकाओं की सुरक्षा के लिए यह बहुत जरूरी है। पढ़िए पूरी खबर मेरठ में स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मारी, दो दोस्तों की मौत, 10 फीट दूर जा गिरे मेरठ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खरखौदा–मुंडाली मार्ग पर एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास बीआर इंटरनेशनल स्कूल कैली की बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछल कर 10 फीट दूर जा गिरे। दोनों की पहचान गाजियाबाद के त्योड़ी के रहने सुहेल (25) पुत्र अंजार, फैजान (24) पुत्र जब्बार के रुप में हुई है। बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। हादसा खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजौली का है। पढ़ें पूरी खबर…. कानपुर में 10वीं का छात्र ट्रेन के आगे कूदा, नोट में लिखा- वो लड़की सही है, मैं मरने जा रहा हूं
कानपुर में 10वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को छात्र के आईपैड के कवर में सुसाइड नोट मिला। नोट में लिखा- मैं समीर सैनी हूं, मुझे मेरी गली का एक लड़का ब्लैकमेल कर रहा है। मैं मरने जा रहा हूं। इसको कड़ी से कड़ी सजा मिले। उस लड़की की कोई गलती नहीं है। पूरी गलती मुर्गी (मोहल्ले के एक लड़के का नाम) की है। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर छात्र की शिनाख्त की। घरवालों ने बताया कि बुधवार शाम वह कोचिंग के लिए घर से निकला था। मगर वह कोचिंग नहीं पहुंचा। गुरुवार सुबह वह पोस्टमार्टम पहुंचे। घटना पनकी थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर झांसी में युवक ने किया सुसाइड:पत्नी को किसी और से बात करते देखा, फिर खाया जहर; बोला- अब मरना पड़ेगा
झांसी में बुधवार को पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक की शादी एक साल पहले ही हुई थी। दो दिन पहले उसने अपनी पत्नी को किसी अन्य युवक से बात करते हुए देख लिया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवक कहने लगा कि अब उसे मरना ही पड़ेगा। इसके बाद युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के झांकरी गांव का है। पढ़िए पूरी खबर… लखीमपुर में ‘रेड मर्करी’ के नाम पर ठगी की कोशिश, दो गिरफ्तार; विदेशी नागरिक को करामाती सामान बेचने के बहाने बुलाया था लखीमपुर में एक विदेशी नागरिक को ‘रेड मर्करी’ जैसे करामाती सामान बेचने की कोशिश का मामला सामने आया है। इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना में बताया गया कि दक्षिण कोरिया का एक नागरिक सोशल मीडिया के जरिए आरोपियों के संपर्क में आया था। आरोपियों ने उसे करामाती सामान देने के बहाने ढखेरवा रोड स्थित एक डेयरी की दुकान पर बुलाया था। विदेशी नागरिक हवाई अड्डे से कैब लेकर निघासन पहुंचा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीन आरोपियों में से दो को पकड़ लिया। जबकि तीसरा आरोपी बाइक से फरार हो गया। मामला निघासन थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/xMfGrzp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply