DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बरेली में युवती ने शादी में किया हंगामा:बोली- प्यार मुझसे किया, शादी किसी और से कर रहा, पुलिस ने समझाकर वापस भेजा

राहुल कोहली ने मेरे साथ 9 साल तक रिश्ता रखा। प्यार मुझसे किया। कसमें-वादे मेरे साथ किए। मेरा शारीरिक शोषण किया। जब शादी की बात आई, तो 20 लाख रुपये के दहेज की डिमांड करने लगा। मैंने पैसे नहीं दिए तो अब किसी और से शादी कर रहा है। मैं ऐसा हरगिज नहीं होने दूंगी।” ये कहना है रामपुर के मिलक की रहने वाली एक युवती का। उसने गुरुवार को बरेली के कुदेशिया फाटक स्थित राजश्री बैंकेट हॉल में पहुंचकर हंगामा किया। सरकारी नौकरी लगते ही बदले राहुल के तेवर
युवती के अनुसार- राहुल कोहली और उसका प्रेम प्रसंग पिछले 9 वर्षों से चल रहा था। इस दौरान राहुल ने कई बार उसे भरोसा दिलाया कि वह उसी से शादी करेगा। राहुल पहले तहसील मिलक में पेशकार (सहायक) के रूप में तैनात था। जब तक उसकी नौकरी पक्की नहीं हुई थी, तब तक वह शादी का वादा करता रहा। उसने अपनी बड़ी और छोटी बहनों की शादी का हवाला देकर पीड़िता को इंतजार कराया। लेकिन जैसे ही उसकी सरकारी नौकरी लग गई।
उसके बिहेवियर में बदलाव आ गया। उसने 20 लाख रुपये कैश की डिमांड रख दी। कोर्ट में चल रहा मामला
युवती ने करीब एक साल पहले रामपुर के मिलक थाने में राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच के बाद इस मामले में आरोप पत्र (Charge Sheet) भी दाखिल किया जा चुका है। मामला रामपुर के सत्र न्यायालय तक पहुंचा, जहां राहुल कोहली की ओर से ‘अग्रिम जमानत’ (Anticipatory Bail) की अर्जी लगाई गई थी। हालांकि, अदालत ने अपराध की गंभीरता और पीड़िता के बयानों को देखते हुए राहुल की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बावजूद, राहुल बरेली में चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने पहुंच गया। पुलिस युवती को अपने साथ ले गई
राजश्री बैंकेट हॉल में चल रहे इस ड्रामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। युवती अपने साथ एफआईआर की कॉपी और अदालती आदेश लेकर आई थी। उसने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलता, वह यह शादी नहीं होने देगी। पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई।


https://ift.tt/2f0AzTt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *