टीम इंडिया के आक्रामक बल्लेबाज क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर क्राइम के शिकार हो गए हैं। हैकर्स ने न केवल उनका फेसबुक अकाउंट हैक किया, बल्कि पेज के मोनेटाइजेशन से होने वाली मोटी कमाई पर भी हाथ साफ कर दिया है। इस मामले में रिंकू सिंह के भाई सोनू सिंह ने अलीगढ़ के साइबर थाने में अज्ञात हैकर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लॉगिन करने पर खुला राज रिंकू सिंह पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और दौरों में व्यस्त थे। इसके कारण वे अपनी सोशल मीडिया आईडी पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। जब उन्होंने हाल ही में अपना फेसबुक अकाउंट (1.6 मिलियन फॉलोअर्स) लॉग-इन करने की कोशिश की, तो वह नहीं खुला। हैकर्स ने बदली ईमेल आईडी पहले यह आईडी rinkukumar344.8.7 जीमेल से जुड़ी थी। हैकर्स ने इसे बदलकर commercial.rinkukumar कर दिया है। इसी नई आईडी के जरिए पेज से होने वाली कमाई हैकर्स के खातों में जा रही है। इसकी जानकारी होने पर रिंकू सिंह को अकाउंट हैक होने की जानकारी हुई। SSP को किया फोन, अब पुलिस एक्शन में रिंकू सिंह ने इस धोखाधड़ी की जानकारी सीधे अलीगढ़ के एसएसपी नीरज जादौन को फोन पर दी। इसके बाद उनके भाई सोनू सिंह ने ओजोन सिटी गोल्डन स्टेट की ओर से लिखित तहरीर दी। रिंकू सिंह फिलहाल मुंबई में हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच खेलकर लौटे हैं। खेल के साथ-साथ इन दिनों वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। अकाउंट रिकवरी के दिए हैं आदेश इस संबंध में एसएसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि रिंकू सिंह के भाई की तहरीर पर साइबर सैल में मुकदमा दर्ज किया है। साइबर टीम को हैकर का सुराग लगाने और अकाउंट रिकवर करने के निर्देश दिए गए हैं।
https://ift.tt/6Lp2JKi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply