शामली में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दिल्ली के कुख्यात इनामी बदमाश को पुलिस ने मार गिराया। मृतक की पहचान रीहान पुत्र मोहम्मद आलम निवासी न्यू ओखला, जाकिर नगर (दिल्ली) के रूप में हुई है। रीहान पर करीब 90 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। यह मुठभेड़ सदर कोतवाली और आदर्श मंडी थाना पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस के अनुसार, बदमाश ने कुछ घंटे पहले ही बाबरी थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया, इसी दौरान बदमाशों से करीब 30 से 35 मिनट तक मुठभेड़ चली। मुठभेड़ में रीहान गोली लगने से घायल हुआ, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, मुठभेड़ में सिपाही सुमित कुमार भी घायल हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। लूट के बाद शुरू हुआ चेकिंग अभियान
बताया गया कि बाबरी थाना क्षेत्र में राहुल नामक युवक से रात करीब 8:30 बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट की थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जिलेभर में चेकिंग शुरू की, जिसके बाद बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े। भारी मात्रा में हथियार और लूट का माल बरामद
पुलिस ने बदमाश के पास से एक विदेशी पिस्टल, एक इंडियन पिस्टल (32 बोर), आठ जिंदा कारतूस, खोखे, बिना नंबर की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और लूट की गई दो सोने की अंगूठियां बरामद की हैं। बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। महिलाओं से चेन-झपटमारी का था एक्सपर्ट
शामली पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि रीहान अंतरराज्यीय बदमाश था और दिल्ली, यूपी व हरियाणा में महिलाओं से चेन व कुंडल लूटने की घटनाओं में शामिल रहा है। शामली में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर अपडेट की जा रही है…
https://ift.tt/SpU83Iq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply