DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फतेहपुर में नवविवाहिता का शव फांसी पर मिला:एक साल पहले की थी शादी, पति जेल से छूटा था

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा चौकी के मनौटी गांव में रविवार सुबह एक नवविवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान लवकुश पुत्र फूल चन्द्र की पत्नी जुली के रूप में हुई है। घर के अंदर कमरे में शव लटका मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि जुली ने लवकुश से एक साल पहले भागकर प्रेम विवाह किया था। इस संबंध में एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद लवकुश जेल गया था। वह चार माह पहले ही जेल से छूटकर आया था। लड़के के पिता फूल चंद्र मुंबई में मजदूरी करते हैं, जबकि मृतका के पिता राम बिहारी अपने परिवार के साथ चतुसीपुर गांव में रहते थे। कोतवाली प्रभारी लाल सिंह ने बताया कि मृतका की मां ललिता देवी ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने प्रेम विवाह किया था, जिसका मुकदमा हमीरपुर जिले में चल रहा है। बीते शनिवार को मुकदमे की तारीख पर दामाद हमीरपुर आया था, और वहीं से सास-दामाद फतेहपुर आए थे। ललिता देवी के अनुसार, रविवार सुबह बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस मामले में लड़के पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


https://ift.tt/YlTOCBf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *