यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के कंसेशनायर बेव्यू भुटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड पर मौद्रिक जुर्माना लगाया है। इसकी वजह प्रोजेक्ट एग्रीमेंट की तारीख से छह महीने के अंदर फाइनेंशियल क्लोज हासिल न कर पाना है। बेव्यू भुटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) है, जिसे फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप का समर्थन प्राप्त है। इसी कंपनी ने यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-21 में 230 एकड़ में विकसित होने वाली नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी का टेंडर हासिल किया था।
YEIDA ने 9 जून 2025 को लेआउट प्लान (प्लॉट IFC-01) और फेज-1 की बिल्डिंग योजनाओं को मंजूरी देते हुए इसे अपाइंटेड डेट घोषित किया था। इसी तारीख से 180 दिन की अवधि की गणना शुरू हुई, जिसके तहत 6 दिसंबर तक फाइनेंशियल क्लोज हासिल करना अनिवार्य था। फाइनेंशियल क्लोज क्या है और क्यों जरूरी
कंसेशन एग्रीमेंट के मुताबिक, फाइनेंशियल क्लोज तभी मान्य होता है जब पूरा फाइनेंशियल पैकेज और फाइनेंशियल मॉडल तय तारीख से कम से कम दो दिन पहले कंपनी के निदेशक द्वारा सत्यापित और सीनियर लेंडर्स को स्वीकार्य रूप में YEIDA को सौंपा जाए। अधिकारियों के अनुसार, तय समय-सीमा में यह शर्तें पूरी नहीं हुईं। हर हफ्ते देरी पर 0.05% जुर्माना
समय पर फाइनेंशियल क्लोज न होने पर कंसेशन एग्रीमेंट के तहत परफॉर्मेंस सिक्योरिटी अमाउंट का 0.05% प्रति सप्ताह जुर्माने का प्रावधान है। इसी क्लॉज के तहत YEIDA ने पेनल्टी लगाई है।
YEIDA के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने कहा कि फाइनेंशियल क्लोज इस बात का दस्तावेजी प्रमाण होता है कि लगभग 1,510 करोड़ की कुल परियोजना लागत कैसे जुटाई गई है। इसके लिए कंसेशनायर को बैंक सैंक्शन लेटर,निष्पादित लोन एग्रीमेंट, लेंडर्स की अंडरटेकिंग, लोन और इक्विटी के उपयोग की चरणबद्ध योजना जमा करनी थी। कई जरूरी दस्तावेज अधूरे या तय फॉर्मेट में नहीं
अधिकारियों के मुताबिक, फंडिंग से जुड़ी वैधानिक और नियामकीय मंजूरियां, अपडेटेड फाइनेंशियल मॉडल, कैश फ्लो डिटेल्स और कंसेशन एग्रीमेंट के अनुपालन से जुड़ा लीगल सर्टिफिकेट या तो अधूरा था या तय फॉर्मेट में नहीं दिया गया। बता दे परियोजना का पहला चरण 80 एकड़ में विकसित किया जाना है। जिसमें फिल्म इंस्टीट्यूट, स्टूडियो और शूटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।
भूटानी ग्रुप के सीईओ आशीष भूटानी ने कहा,“हम अगले हफ्ते तक फाइनेंशियल क्लोज से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर देंगे। प्लॉट पर फेंसिंग का काम शुरू हो चुका है और मार्च से साइट पर पहली फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।”
https://ift.tt/72oJzpX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply