नमस्कार, कानपुर में कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें… चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त बुजुर्ग महिला का पैर फिसला और उनका एक हाथ ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। महिला पहिए के नीचे जाने ही वाली थी, तभी RPF जवान ने उन्हें खींच लिया। पूरी घटना सिर्फ 3 सेकेंड में हुई। वहीं 10वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड नोट मिला। नोट में लिखा- मैं समीर सैनी हूं, मुझे मेरी गली का एक लड़का ब्लैकमेल कर रहा है। मैं मरने जा रहा हूं। बिधनू में आगे चल रहे ट्रक में पीछे से डंपर जा घुसा। हादसे के बाद कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लगभग 20 किलोमीटर तक जाम लग गया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।
अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए-
1: ‘वो लड़की सही है, मैं मरने जा रहा हूं’:कानपुर में 10वीं का छात्र ट्रेन के आगे कूदा, नोट में लिखा- उस लड़के को सजा मिले
कानपुर में 10वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को छात्र के आईपैड के कवर में सुसाइड नोट मिला। नोट में लिखा- मैं समीर सैनी हूं, मुझे मेरी गली का एक लड़का ब्लैकमेल कर रहा है। मैं मरने जा रहा हूं। इसको कड़ी से कड़ी सजा मिले। उस लड़की की कोई गलती नहीं है। पूरी गलती मुर्गी (मोहल्ले के एक लड़के का नाम) की है। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर छात्र की शिनाख्त की। घरवालों ने बताया कि बुधवार शाम वह कोचिंग के लिए घर से निकला था। मगर वह कोचिंग नहीं पहुंचा। गुरुवार सुबह वह पोस्टमार्टम पहुंचे। घटना पनकी थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर 2: कानपुर-सागर हाईवे पर 20 KM लंबा जाम:रिंद नदी पुल पर ट्रक से डंपर टकराया, पुलिस ने गाड़ी नहीं हटवाई; 6 घंटे तक रेंगी गाड़ियां कानपुर के बिधनू में आगे चल रहे ट्रक में पीछे से डंपर जा घुसा। हादसे के बाद कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। बिधनू पुलिस और एनएचआई ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाइवे से किनारे नहीं कराया। इसके चलते लगभग 6 घंटे तक हाइवे पर यातायात प्रभावित रहा। जाम लगने की सूचना मिलते ही घाटमपुर एसीपी मौके पर पहुंचे उन्होंने पुलिस बल के साथ क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे करवा कर हाईवे पर यातायात बहाल कराया है। इस दौरान लगभग 20 किलोमीटर तक जाम के हालात बने रहे। पढ़ें पूरी खबर
3: पति की मौत के बाद पत्नी ट्रेन के नीचे आई,VIDEO:कानपुर में जवान ने 3 सेकेंड में बचाया; ट्रैक-ट्रेन के बीच फंस गई थीं कानपुर में चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त बुजुर्ग महिला का पैर फिसला और उनका एक हाथ ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। महिला पहिए के नीचे जाने ही वाली थी, तभी RPF जवान ने उन्हें खींच लिया। पूरी घटना सिर्फ 3 सेकेंड में हुई। घटना कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की बुधवार देर रात 2 बजे की है। स्टेशन पर लगे CCTV में पूरी घटना कैद हो गई। बुजुर्ग महिला ने बताया। पढ़ें पूरी खबर
4: ‘पुलिस कमिश्नर कह रहे थे, राकेश तिवारी का नाम लो’:कानपुर में राजाराम का हत्यारोपी शूटर बोला- अफसर ऑफर दे रहे, ऑडियो वायरल
कानपुर में एडवोकेट राजाराम हत्याकांड मामले में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी को उठाने के बाद मामला गर्मा गया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर 3 मिनट 12 सेकेंड की एक ऑडियो क्लिप जारी हुई। यह राजाराम को मारने वाले एक शूटर की बताई जा रही है। हालांकि दैनिक भास्कर एप इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। ऑडियो क्लिप में शूटर समेत तीन युवकों की आवाज सुनाई दे रही है। जिसमें वह कह रहा है कि पुलिस कमिश्नर ने उसे बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी का नाम लेने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर
5: अभी आता हूं…बोलकर थाने से भागा दुकानदार:जुए में हारे पैसे छिपाने के लिए लूट की स्क्रिप्ट रची, जांच में झूठ सामने आया
जुए में पैसे हारने के बाद मोबाइल दुकानदार ने तमंचे के बल पर लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस की पूछताछ में सच की परतें खुलने लगीं तो दुकानदार थाने से ही फरार हो गया। मामला सामने आते ही परिजनों ने भी चौंकाने वाला बयान दे दिया। उन्होंने पुलिस से कहा कि यह घटना झूठी है और वे किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दुकानदार का दावा था कि वह जैसे ही कन्नौज की ओर जा रहे ऑटो में बैठा। ड्राइवर ने गांगूपुर क्रासिंग के पास ऑटो को गांव की ओर मोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर
6: कानपुर में शेयर मार्केट के नाम पर सट्टा:सिंगल नंबर आने पर 10 के 90 रुपये, डबल नंबर आने पर 800 का दांव, 4 अरेस्ट कानपुर में सट्टा का बड़ा सिंडीकेट पकड़ा गया है। यह 10 रुपये के बदले 90 रुपये और डबल नंबर आने पर इतने ही रुपये के बदले 800 रुपये का झांसा देता है। पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह के चार सटोरियों को पकड़ा है। काकादेव थाना की पुलिस ने पकड़े गए सटोरियों के पास से पर्ची, मोबाइल व कैश पुलिस ने बरामद किए है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों का सिंडीकेट पूरे शहर में फैला हुआ था। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि बीते कई दिनों से काकादेव के विजय नगर, शास्त्री नगर और छपेड़ा पुलिया में सेंसेक्स पर ऑनलाइन सट्टा लगाने की शिकायत मिल रही थी। पढ़ें पूरी खबर
7: 52 साल का कानपुर ZOO, घर बैठे देखिए चिड़ियाघर:’ऑनलाइन मोड’ पर पूरी तरह शिफ्ट होगा, डिजिटल बदलाव की तैयारी
कानपुर का चिड़ियाघर 52 साल का हो गया है। इस दौरान जू प्रशासन ने डिजिटल बदलाव किया है। उत्तर भारत के सबसे पसंदीदा चिड़ियाघरों में शुमार ‘कानपुर जूलॉजिकल पार्क’ अब पूरी तरह से डिजिटल अवतार लेने के लिए तैयार है। जल्द ही आपको चिड़ियाघर के वन्यजीवों को देखने के लिए लंबी कतारों और तपती धूप में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि आपका पसंदीदा जू अब बस एक क्लिक की दूरी पर होगा। इसके बाद आप अपने ड्राइंग रूम में सोफे पर बैठ कर जंगल के राजा शेर को दहाड़ते हुए देखेंगे। भालू और लंगूर को मस्ती करते हुए देखेंगे। पढ़ें पूरी खबर
8: कानपुर में SIR का विरोध: सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को भेजे BJP के झंडे SIR के तहत भारी संख्या में वोटरों के नाम काटने पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इमरान ने गुरुवार को कानपुर में विरोध जताया। उन्होंने केंद्रीय चुनाव आयोग को भारतीय जनता पार्टी के झंडे लिफाफे में पोस्ट किया। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इमरान ने बताया कि विगत दिनों केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा उत्तरप्रदेश में SIR की प्रक्रिया का प्रारंभ हुआ जिसमें उत्तरप्रदेश के की भूमिका में शासन – प्रकाशन के साथ बीएलओ भूमिका बताई गई एवं तमाम उदाहरण भी प्रस्तुत किए गए। उनका आरोप है कि मतदाता सूची प्रकाशित होने के उपरांत नए मतदाता बनाने हेतु फॉर्म 6 एवं हटाने हेतु फॉर्म 7 भरे जाने है,पूरे प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ता अल्पसंख्यक एवं पिछड़े दलितों के वोट काटने हेतु स्थानीय फर्जी नामों से फॉर्म 7 के टाइप हुए प्रपत्र दे रहे हैं। जिससे अल्पसंख्यक पिछड़े और दलितों का मताधिकार छीन जा सके ,पूरे उत्तरप्रदेश से ऐसी बहुत सी शिकायत आ रही हैं। उन्होंने कहा कि विगत दिनों माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने भी इस प्रकरण को उठाया और बहुत से उदाहरण प्रस्तुत किए। लोगों से उनका मताधिकार छीनना यह असंवैधानिक कृत्य भाजपा के कार्यकर्ताओं नेताओं द्वारा किया जा रहा है। बावजूद भी केंद्रीय चुनाव आयोग एवं शासन के लोग भाजपा के लोगों के साथ मिलकर लोगों का अधिकार छीने का कार्य कर रहे हैं ,केंद्रीय चुनाव आयोग एक स्वतंत्र सरकारी संस्था है जिसके अध्यक्ष के चुनाव में सरकार द्वारा हर फेर करके अपना अध्यक्ष नियुक्त करवाया। इसलिए 5 फरवरी से हम लोग अपने साथियों के साथ संगठन के सभी पदाधिकारी आज से लगातार 3 दिन तक केंद्रीय चुनाव आयोग को भाजपा का झंडा भेंट करेंगे। जिसमें सभी राज्यों के एवं उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी केंद्रीय चुनाव आयोग को भाजपा का झंडा कुरियर एवं स्पीड पोस्ट करेंगे।
9: कल्याणपुर में बीच सड़क युवक को लात-घूंसों से पीटा:दुकान पर सामान लेने गया था, कॉलर पकड़ कर खींचा कानपुर के कल्याणपुर में दबंगो ने मामूली बात पर एक युवक क़ो जमकर पीट दिया। घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र नानकारी निवासी अरुण प्रजापति प्राइवेट कर्मी है अरुण ने बताया बीते दो दिन पूर्व वह घर के पास ही एक दुकान में कुछ सामान लेने के लिये गया था। तभी पुराने विवाद के चलते एक स्कूटी से दो युवक आये और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पढ़ें पूरी खबर
10: कानपुर में इंजीनियर से सपा विधायक बोले- तुम पागलमैन हो:सड़क खोदने पर भड़के; अंग्रेजी में गालियां देकर काम बंद कराया कानपुर में सपा विधायक मो. हसन रूमी ने गुरुवार को दबंगई दिखाते हुए पाइपलाइन बिछाने का काम बंद करा दिया। वे इंजीनियर पर भड़क उठे। विधायक ने इंजीनियर से पूछा- तुम्हारी NOC कब तक की है? इंजीनियर कोई जवाब नहीं दे सके। विधायक ने बीच सड़क पर ही इंजीनियर को अंग्रेजी में गालियां दी। कहा- यू आर टोटली स्टुपिड। तुम पागलमैन हो। ब्लडी बस्टर्ड मैन कहकर विधायक ने काम बंद करवा दिया। हसन रूमी कैंट से विधायक हैं। पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/Qp7Zz20
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply