DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

BHU में युवा महोत्सव संस्कृति का हुआ आयोजन; VIDEO:दिव्यांग छात्र ने बजाया हरमोनियम,सोहर गीत जुग जुग जिया सु ललनवा…पर झूमे स्टूडेंट्स

बीएचयू कला संकाय में तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव संस्कृति की शुरुआत हुई। सात फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. रंजन कुमार ने किया। तीन दिन तक कला, साहित्य और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। पहले दिन तांडव स्तोत्रम की बेहतर प्रस्तुति देने वाले दिव्यांग संगीतकार इंद्रजीत साकेत का सम्मान किया गया। उन्होंने पारंपरिक सोहर गीत जुग जुग जिया सु ललनवा… गाया। इस दौरान लोक गायिका शारदा सिन्हा को संगीतमय श्रद्धांजलि भी दी गई। उधर, मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र सहित अन्य जगहों पर जनरल क्विज के प्रथम चरण, टर्न कोट (हिन्दी), वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। संगीत प्रतियोगिता में शास्त्रीय वाद्य यंत्रों एवं वेस्टर्न वोकल सोलो की प्रस्तुतियों पर कलाकारों ने खूब तालियां बटोरी। संचालन अनुराग राय और अनन्या ज्योति ने किया। इस दौरान डॉ. धीरेंद्र राय, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. शिल्पा सिंह आदि लोग मौजूद रहे। वीडियो देखने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्लिक करें…


https://ift.tt/qsUHjDO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *