इंदिरा बाल विहार के सुंदरीकरण का काम लटक गया है। टेंडर के जरिए काम पाने वाली फर्म की ओर से अभी कोई गतिविधि शुरू नहीं की गई है। माना जा रहा है कि उस फर्म ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) यह टेंडर निरस्त करने की तैयारी में है। GDA की ओर से इंदिरा बाल विहार पार्क एवं फूड प्लाजा को नए सिरे से विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की गई थी। इसे सार्वजनिक निजी भागीदारी के आधार पर बनाना था। रिक्वेस्ट फार प्रपोजल निकाला गया और तीन फर्मों मेसर्स पावस चौधरी, प्रभा कंस्ट्रक्शन एवं केके कंस्ट्रक्शन ने रुचि दिखाई थी। बोली के आधार पर यह टेंडर प्रभा कंस्ट्रक्शन को मिला। लेकिन अब तक यहां काम शुरू नहीं हो सका। 365 दिन में पूरा करना था काम
इस प्रोजेक्ट का काम 365 दिन में पूरा करना था। पार्क के सुंदरीकरण का काम करना था। इसके साथ की कांप्लेक्स भी बनाने की तैयारी थी। GDA की ओर से पहले जिन लोगों को दुकानें आवंटित की गई थी, उन्हें यहां दुकानें दी जानी थी। इसके लिए 150 वर्ग फीट की 10 दुकानें GDA को हस्तांतरित करना था। लेकिन अभी तक यह काम शुरू नहीं किया जा चुका। प्राधिकरण की ओर से कई बार फर्म से संपर्क किया गया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। हर महीने GDA को देने थे लगभग 12 लाख रुपये
चयनित फर्म को यह जगह विकसित करने के साथ ही GDA को हर महीने लगभग 12 लाख (11 लाख 75 हजार 280 रुपये) रुपये देने थे। सूत्रों की मानें तो फर्म इतना पैसा देने को तैयार नहीं थी। यही कारण है कि यह काम भी शुरू नहीं किया गया। जिसके कारण प्राधिकरण अब नए सिरे से इसका टेंडर जारी करेगा। सार्वजनिक निजी भागीदारी पर ही कदम आगे बढ़ाए जाएंगे या प्राधिकरण खुद की निर्माण करेगा, इसको लेकर जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा। इसके लिए पुराने टेंडर को निरस्त किया जाएगा। जानिए क्या कहते हैं GDA के अधिकारी
GDA के उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने बताया कि अभी तक फर्म ने काम शुरू नहीं किया है। इस मामले की समीक्षा करने के बाद जरूरत पड़ी तो टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा। उसके बाद नए सिरे से काम शुरू कराया जाएगा।
https://ift.tt/Y2fvu7B
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply