“मैं मिलक (रामपुर) की रहने वाली हूं। इस शख्स राहुल कोहली ने मेरे साथ 9 साल तक रिश्ता रखा। प्यार मुझसे किया, कसमें-वादे मेरे साथ किए और अब किसी और से शादी कर रहा है।” यह रुआंसा और गुस्से से भरा बयान उस युवती का है, जिसने गुरुवार को बरेली के कुदेशिया फाटक स्थित राजश्री बैंकेट हॉल में पहुंचकर हड़कंप मचा दिया। चेहरा ढके और आंखों पर चश्मा लगाए युवती ने जब शादी के मंडप के बाहर हंगामा शुरू किया, तो वहां मौजूद मेहमान और बाराती सन्न रह गए। युवती का आरोप है कि राहुल ने उसे शादी का झांसा देकर सालों तक उसका शारीरिक शोषण किया और जब शादी की बात आई, तो वह 20 लाख रुपये के दहेज की डिमांड करने लगा। सरकारी नौकरी लगते ही बदले राहुल के तेवर
पीड़िता ने बताया कि राहुल कोहली और उसका प्रेम प्रसंग पिछले 9 वर्षों से चल रहा था। इस दौरान राहुल ने कई बार उसे भरोसा दिलाया कि वह उसी से शादी करेगा। युवती के अनुसार, राहुल पहले तहसील मिलक में पेशकार (सहायक) के रूप में तैनात था। पीड़िता का आरोप है कि जब तक उसकी नौकरी पक्की नहीं हुई थी, तब तक वह शादी का वादा करता रहा। उसने अपनी बड़ी और छोटी बहनों की शादी का हवाला देकर पीड़िता को सालों इंतजार कराया। लेकिन जैसे ही उसकी स्थिति मजबूत हुई, उसने रंग बदलना शुरू कर दिया और 20 लाख रुपये नकद की मांग रख दी। अदालत तक पहुंचा मामला, फिर भी रचा रहा था ब्याह
युवती ने करीब एक साल पहले रामपुर के मिलक थाने में राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच के बाद इस मामले में आरोप पत्र (Charge Sheet) भी दाखिल किया जा चुका है। मामला रामपुर के सत्र न्यायालय तक पहुंचा, जहां राहुल कोहली की ओर से ‘अग्रिम जमानत’ (Anticipatory Bail) की अर्जी लगाई गई थी। हालांकि, अदालत ने अपराध की गंभीरता और पीड़िता के बयानों को देखते हुए राहुल की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बावजूद, राहुल बरेली में चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने पहुंच गया। शादी के मंडप में पहुंची पुलिस
राजश्री बैंकेट हॉल में चल रहे इस ड्रामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। युवती अपने साथ एफआईआर की कॉपी और अदालती आदेश लेकर आई थी। उसने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलता, वह यह शादी नहीं होने देगी। हंगामे के बीच दूल्हे पक्ष में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता का आरोप है कि उसे ब्लैकमेल करने के लिए राहुल ने कुछ अश्लील फोटो और वीडियो भी बना रखे थे। हंगामे के दौरान के दौरान पुलिस युवती को अपने साथ थाने के गई जा। दहेज की मांग ने तोड़ा 9 साल का अटूट रिश्ता
युवती ने आरोप लगाया है कि 28 जनवरी 2025 को जब वह अपनी मां के साथ राहुल के घर शादी का आग्रह करने गई थी, तब राहुल और उसके परिजनों ने स्पष्ट कर दिया कि बिना 20 लाख रुपये के वे उसे अपनी बहू नहीं बनाएंगे। युवती ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह शिक्षित है और अपने हक के लिए लड़ रही है। पुलिस अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है, वहीं बैंकेट हॉल में हुई इस घटना की चर्चा पूरे बरेली और रामपुर में आग की तरह फैल गई है।
https://ift.tt/2f0AzTt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply