मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में मामूली विवाद के बाद पनीर टिक्का खा रहे दो युवकों पर हमला किया गया। दोनों को डंडे व लोहे की रोड से बेरहमी से पीटा गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो गए। घायल युवकों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पहले जानते हैं क्या है मामला
ब्रह्मपुरी के रहने वाले सक्षम और अमित अच्छे दोस्त हैं। बुधवार देर रात दोनों क्षेत्र में ही लगने वाले एक ठेले पर पनीर टिक्का खाने पहुंचे। यहां किसी बात को लेकर उनकी ठेले पर काम करने वाले किशोर से नोकझोंक हो गई। इसके बाद वहां ठेला लगाने वाले लोगों ने दोनों को घेरकर बुरी तरह पीट डाला। लोहे की रॉड से किया हमला
काफी देर तक दोनों पक्षों में नोकझोंक होती रही। बताया जाता है कि इसी दौरान एक युवक ने अमित का मोबाइल उठा लिया। अमित ने मोबाइल मांगा तो वह अभद्रता करने लगा। देखते ही देखते विवाद तूल पकड़ गया। ठेला लगाने वाले चार से पांच युवकों ने मिलकर अमित का पीटना शुरु कर दिया। सक्षम बचाव में आया तो उसे भी नहीं बख्शा। अस्पताल में कराया गया भर्ती
वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की और कई आरोपियों को चिह्नित कर लिया। गुरुवार देर शाम एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। जल्द आरोपी होंगे गिरफ्तार
थानाध्यक्ष राजेश काम्बोज ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हमलावर दिखाई दिए हैं। एक आरोपी को दबोच लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
https://ift.tt/1l4cLDa
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply