DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ललितपुर में शराब दुकान तोड़फोड़ मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार:खितवांस गांव में अब तक 13 आरोपी जेल भेजे गए

ललितपुर जिले के ग्राम खितवांस में 3 फरवरी को शराब की दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी। सौ से अधिक महिला-पुरुषों ने गांव से शराब की दुकानें बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान देशी, अंग्रेजी और बीयर की दुकानों में तोड़फोड़ कर शराब की बोतलें सड़क पर फेंक दी गईं। शराब ठेकेदार रोहित राय और प्रदुंभ दुबे ने इस मामले में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई थीं। इन एफआईआर में ग्राम प्रधान पति कमलेश झा सहित 21 से अधिक महिला-पुरुषों पर रंगदारी मांगने, दुकानों में तोड़फोड़ करने, शराब की बोतलें तोड़कर नुकसान पहुंचाने और सड़क जाम करने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की थीं। पुलिस ने गुरुवार को तीन महिला आरोपियों भूरी, गुड्डी और गीता को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इससे पहले, 4 फरवरी को ग्राम प्रधान पति कमलेश सहित दस अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस मामले में अब तक कुल तीन महिलाओं सहित 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


https://ift.tt/1LUkeiM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *