DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहारनपुर में पिता-पुत्र पर हमले का आरोपी अरेस्ट:पुलिस ने जिला अस्पताल के पास से पकड़ा, घर मे घुसकर किया था वार

गुरुवार शाम सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी। हिम्मत नगर निवासी फैजान अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती देर रात एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया था। आरोप है कि हमलावर ने फैजान और उनके बेटे रिहान पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में रिहान के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी भागने लगा। हालांकि, लोगों ने उसे पकड़ लिया। लेकिन वह लोगों के चंगुल से छूटकर फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित पक्ष ने उस समय हमलावर की पहचान न होने की बात कही थी और उसकी पहचान कर कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। थाना प्रभारी कपिल देव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। गुरुवार शाम को पुलिस ने जिला अस्पताल के पास से शानू उर्फ सोनू पुत्र रफीक, निवासी रेलवे स्टेशन क्षेत्र, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी से घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस ने आरोपी शानू उर्फ सोनू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे भी जांच जारी है, ताकि घटना के पीछे के सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।


https://ift.tt/lbGPhdq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *