हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के रझैटी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। गुरुवार देर शाम हुए इस विवाद में लाठी-डंडे चलने से एक किशोरी घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर मामला शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक यह विवाद आवासीय प्लॉट की जमीन को लेकर इकलाख और खालिद के बीच काफी समय से चला आ रहा था। गुरुवार की शाम इसी बात पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान पथराव होने से अफरा तफरी मच गई। संघर्ष में इकलाख की बेटी गुड़िया घायल हो गई। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल किशोरी को अस्पताल पहुंचाया और एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि प्लॉट विवाद में मारपीट से किशोरी घायल हुई है। उन्होंने बताया कि प्लॉट की भूमि और उसके स्वामित्व की जांच के लिए राजस्व टीम की सहायता ली जा रही है, ताकि जमीन से संबंधित दस्तावेजों की स्थिति स्पष्ट हो सके। संघर्ष में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/lPBnhTR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply