DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जमीन विवाद में फावड़े से हमला कर महिला की हत्या:ससुर की हालत गंभीर, बीच-बचाव करने पहुंची थी बहू

देवरिया में पड़ोसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार देर शाम हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची बहू की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। जबकि उसके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला तरकुलवा थाना क्षेत्र के फरनहा गांव का है। जानकारी के अनुसार, फरनहा गांव निवासी नरसिंह यादव (62) का पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार देर शाम विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि कुछ पड़ोसियों ने नरसिंह यादव को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उनकी बहू सीमा यादव तथा परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। इसी दौरान हमलावरों ने नरसिंह यादव पर फावड़े से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई सीमा यादव पर भी फावड़े से वार किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सीमा यादव (35) को मृत घोषित कर दिया। नरसिंह यादव का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही तरकुलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है।


https://ift.tt/e0skpgA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *