DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

खेत बेचने के विरोध पर पत्नी को मारी गोली:अलीगढ़ के थाना पिसावा में शराबी पति ने दिया वारदात को अंजाम, महिला की हालत गंभीर

अलीगढ़ के थाना पिसावा क्षेत्र के गांव प्रेमपुर में गुरुवार शाम खेत बेचने से मना करने पर शराब के नशे में पत्नी को गोली मार दी। गोली महिला के जबड़े में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उसे पहले जेवर और फिर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया है। एक साल पहले भी 8 लाख रुपए में बेचा था खेत गांव प्रेमपुर निवासी दिनेश शर्मा पुत्र राम सरन के पास करीब सवा छह बीघा खेत था। वह पिछले साल लगभग आधी जमीन करीब आठ लाख रुपए में बेच चुका था। अब वह बची हुई सवा तीन बीघा जमीन भी बेचना चाहता था। उसकी पत्नी यशोदा देवी उर्फ विनीता (35) बच्चों के भविष्य और गुजर-बसर को लेकर जमीन बेचने के सख्त खिलाफ थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। खेत से लकड़ियां लाने के बहाने ले गया गुरुवार एक बार फिर पति-पत्नी में कहासुनी हुई। विवाद के बाद दिनेश घर से निकल गया और शराब पीकर लौटा। इसके बाद शाम करीब पांच बजे उसने पत्नी से खेत से लकड़ियां लाने की बात कहकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। महिला अपने 10 वर्षीय बेटे और 8 वर्षीय बेटी को घर पर छोड़कर पति के साथ खेत पर चली गई। ग्रामीणों को देखकर आरोपी भागा खेत पहुंचते ही आरोपी ने अचानक तमंचा निकाला और पत्नी की कनपटी पर गोली चला दी। गोली गाल को चीरते हुए जबड़े में फंस गई और महिला वहीं गिर पड़ी। आरोपी दूसरा फायर करने ही वाला था कि आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी रेखा गोस्वामी ने बताया कि खेत बेचने के विरोध पर महिला को गोली मारी गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दर्ज किया जा रहा है मुकदमा सीओ खैर वरुण सिंह का कहना है कि महिला का नोएडा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी पति दिनेश को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और उससे पूछताछ जारी है।


https://ift.tt/ZDixFwY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *