DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सपा ने चुनाव आयोग को भेजा BJP के झंडे:छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले…SIR के तहत अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़ों भाजपा वोट काट रही

कानपुर में सपा छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान ने केन्द्रीय चुनाव आयोग पर एसआईआर के तहत दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यकों का वोट काटने का आरोप लगाया है। इसके चलते उन्होंने कहा कि सभा छात्र सभा गुरुवार से लेकर तीन दिनों तक अभियान चलाकर केन्द्रीय चुनाव आयोग को भाजपा के झंडे भेजेगी। आरोप है कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग काम कर रहा है। वोटरों के फॉर्म-7 भरकर वोट काटने का लगाया आरोप छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान ने केंद्रीय चुनाव आयोग यूपी में SIR के तहत काम कर रहे शासन, प्रशासन और बीएलओ की भूमिका को संदिग्ध बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची प्रकाशित होने के उपरांत नए मतदाता बनाने के लिए फॉर्म-6 और हटाने के लिए फॉर्म 7 भरे जा रहे हैं, लेकिन पूरे प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ता अल्पसंख्यक एवं पिछड़े दलितों के वोट काटने के लिए स्थानीय फर्जी नामों से फॉर्म-7 के टाइप हुए प्रपत्र दे रहे हैं। इससे अल्पसंख्यक, पिछड़े और दलितों का वोट काटा जा रहा है। पूरे उत्तरप्रदेश से ऐसी बहुत सी शिकायत आ रही हैं। बीते दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मामले को उठाया और बहुत से उदाहरण पेश किए। लोगों से उनका मताधिकार छीनना यह असंवैधानिक कृत्य भाजपा के कार्यकर्ताओं नेताओं द्वारा किया जा रहा है। बावजूद भी केंद्रीय चुनाव आयोग एवं शासन के लोग भाजपा के लोगों के साथ मिलकर लोगों का अधिकार छीने का काम कर रहा है। केंद्रीय चुनाव आयोग एक स्वतंत्र सरकारी संस्था है जिसके अध्यक्ष के चुनाव में सरकार द्वारा हर फेर करके अपना अध्यक्ष नियुक्त करवाने का भी आरोप लगाया। चुनाव आयोग को तीन दिनों तक भेजेंगे भाजपा के झंडे सपा नेताओं ने कहा कि सपा छात्रसभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी केंद्रीय चुनाव आयोग के माननीय अध्यक्ष से अपील करना चाहते हैं कि आपका कार्य लोगों के मताधिकार को सुरक्षित रखना है, न की उनके मताधिकार को छीनना। इसलिए अब सपा छात्रसभा लगातार तीन दिनों तक पूरे देश में अभियान चलाकर केंद्रीय चुनाव आयोग को भाजपा का झंडा भेंट करेंगे। जिसमें सभी राज्यों के एवं उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी केंद्रीय चुनाव आयोग को भाजपा का झंडा कुरियर एवं स्पीड पोस्ट करेंगे।


https://ift.tt/D4nZ7eo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *