मुजफ्फरनगर में गुरुवार शाम 6 बजें एक युवक ने शादी से तीन दिन पहले युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने उसी धारदार हथियार से अपना भी गला काटकर आत्महत्या कर ली। यह घटना एकतरफा प्यार के चलते बताई जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार और गांव वालों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलवा का है। अब जानिए पूरा मामला.. मुजफ्फरनगर में जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलवा निवासी विजयपाल की 27 वर्षीय पुत्री प्रगति की शादी 8 फरवरी को होनी थी। घर में शादी की रस्में चल रही थीं और मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था। इसी बीच, पड़ोस में रहने वाला रोहित प्रगति के घर पहुंचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, रोहित ने धारदार हथियार से प्रगति पर हमला बोल दिया। जब वह गिर गई तो बेरहमी से उसका गला रेत दिया। लहूलुहान प्रगति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके तुरंत बाद, रोहित ने उसी हथियार से अपने गले पर भी वार कर लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एसपी देहात आदित्य बंसल, डीएसपी रूपाली राव और थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह सहित आला अधिकारी पहुंचे। मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया। गांव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में पसरा सन्नाटा जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी, वहां से अब अर्थी उठने की तैयारी है। इस खूनी खेल ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी ने पूरी योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया ताकि शादी रुक सके। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया दोनों गुरुग्राम में एक साथ नौकरी करते थे। प्रगति की शादी कहीं और तय हो गई थी। दोनों एक ही समुदाय से थे। उनके घर आमने-सामने हैं। शुरुआती जांच में अफेयर का मामल लग रहा है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। —————————- ये खबर भी पढ़िए… पति की मौत के बाद पत्नी ट्रेन के नीचे आई,VIDEO:कानपुर में जवान ने 3 सेकेंड में बचाया; ट्रैक-ट्रेन के बीच फंस गई थीं कानपुर में चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त बुजुर्ग महिला का पैर फिसला और उनका एक हाथ ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। महिला पहिए के नीचे जाने ही वाली थी, तभी RPF जवान ने उन्हें खींच लिया। पूरी घटना सिर्फ 3 सेकेंड में हुई। घटना कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की बुधवार देर रात 2 बजे की है। स्टेशन पर लगे CCTV में पूरी घटना कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/I9YkWgM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply