DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का प्रदर्शन:बोले- प्रशासन स्वायत्तता में दखल दे रहा, मुकदमा वापस लेने की मांग

अवध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने सोमवार को अंबेडकरनगर जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षक संघ का आरोप है कि जिला प्रशासन विश्वविद्यालय की स्वायत्तता में अनावश्यक दखल दे रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने प्रशासन की कार्रवाई को तानाशाही रवैया बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जन्मेजय तिवारी ने बताया कि दो दिन पूर्व अंबेडकरनगर की एसडीएम प्रतीक्षा सिंह ने बीएनकेबी परीक्षा केंद्र पर छापेमारी की। आरोप है कि इस दौरान केंद्र अध्यक्ष के साथ अभद्रता और बदतमीजी की गई। डॉ. तिवारी ने कहा कि छापे के दौरान परीक्षा केंद्र से किसी भी प्रकार की नकल सामग्री बरामद नहीं हुई, इसके बावजूद एसडीएम द्वारा केंद्र अध्यक्ष के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया, जो पूरी तरह अनुचित है। शिक्षक संघ का कहना है कि विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के संचालन और निगरानी का अधिकार पूरी तरह विश्वविद्यालय प्रशासन के पास होता है। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए कुलपति द्वारा उड़ाका दल गठित किए जाते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन के अधिकारियों को सीधे परीक्षा केंद्रों पर छापा मारने का कोई अधिकार नहीं है। शिक्षक संघ ने केंद्र अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


https://ift.tt/RmqKPDX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *