DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बीएसए ने 155 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को एमआर किट बांटी:प्रयागराज में समेकित शिक्षा के तहत हुआ वितरण, विकास में मिलेगी मदद

प्रयागराज समेकित शिक्षा के अंतर्गत बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक और विकासात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनिल कुमार ने जनपद के 155 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को एमआर किट का वितरण किया। यह वितरण कार्यक्रम दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, प्रयागराज के सहयोग से जिला परियोजना कार्यालय, मम्फोर्डगंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उनके मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराना रहा। एमआर किट में शामिल शैक्षिक एवं शिक्षण सहायक सामग्री बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने में सहायक होगी। किट प्राप्त कर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया, जिससे कार्यक्रम की सार्थकता स्पष्ट हुई। कार्यक्रम के दौरान बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि समेकित शिक्षा का मूल उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर सकें।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा विकास पांडे द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम में राजीव त्रिपाठी (जिला समन्वयक, मध्यान्ह भोजन) सहित जनपद के सभी स्पेशल एजुकेटर, फिजियोथैरेपिस्ट और बेसिक शिक्षा कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक, मानसिक एवं विकासात्मक सहयोग हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं की उपयोगिता पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में अतिथियों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चे शिक्षा और विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें।


https://ift.tt/e1cjrMn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *