DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रामपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:अस्पताल में शव छोड़कर ससुराल-मायके पक्ष फरार, पुलिस जांच में जुटी

रामपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे ससुराल पक्ष के लोग महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के तुरंत बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। मामला थाना अजीमनगर क्षेत्र के इमरता गांव का है। कुछ समय बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन वे भी शव को वहीं छोड़कर चले गए। घटना के 12 घंटे बीत जाने के बावजूद गुरुवार रात 8 बजे तक न तो मृतका के परिजनों और न ही ससुराल पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वयं संज्ञान लिया और पंचनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मृतका के मायके और ससुराल पक्ष को बुलाकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी कराने में जुटी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मृतका अंजलि के परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त होगी, संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मृतका अंजलि की दो माह पूर्व अरेंज मैरिज हुई थी। वह थाना टांडा क्षेत्र के बैजना गांव की निवासी थी, जबकि उसका पति बलजीत थाना अजीमनगर क्षेत्र के इमरता गांव का रहने वाला है। घटना के बाद से पति बलजीत फरार बताया जा रहा है, जिस पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। थाना अजीमनगर प्रभारी करम सिंह ने जानकारी दी कि तहरीर मिलते ही नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/Xh5NH3x

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *