DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

UPPSC ने जारी किया इंटरव्यू डेट:6 फरवरी से डाउनलोड करें लेटर, 16 फरवरी से 20 मार्च तक होंगे साक्षात्कार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने ‘सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024’ में सफल अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार (Interview) का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार, साक्षात्कार की प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगी। ​साक्षात्कार का समय और स्थान ​साक्षात्कार प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित किए जाएंगे। ​साक्षात्कार पत्र (Interview Letter) कैसे करें डाउनलोड? ​अभ्यर्थी 06 फरवरी से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने OTR No. और पासवर्ड/OTP के माध्यम से लॉगिन करना होगा। ​महत्वपूर्ण निर्देश और दस्तावेज ​साक्षात्कार में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन अधिमान्यता प्रपत्र (Preference Form) और अन्य सूचनाएं भरकर सबमिट करनी होंगी। अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ आयोग में उपस्थित होना अनिवार्य है। आयोग ने अभ्यर्थियों से समयानुसार रिपोर्टिंग और सभी दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।


https://ift.tt/Ga2WTUw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *