जौनपुर में देवर ने भाभी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। उसने अपने भाई को भी मारने के लिए दौड़ाया। भाई अपनी मासूम बच्ची को गोद में लेकर वहां से भाग गया। इसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी प्रेमिका की मां की मौत का बदला लेने के लिए भाभी को मार डाला। महिला ने देवर और उसकी प्रेमिका की तस्वीर प्रेमिका के परिजनों को भेज दी थी। इसके बाद प्रेमिका की मां ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद से आरोपी ने बदला लेने की ठान ली थी। मामला थाना खुटहन क्षेत्र के ग्राम ख्वाजापुर का है। अब जानिए पूरा मामला… सुल्तानपुर जिले के थाना करौंदीकलां क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी पवन कुमार मौर्या अपनी पत्नी निशा मौर्या (28) और चचेरे भाई आदित्य मौर्या के साथ सूरत में रहता था। 29 जनवरी को तीनों पवन के ननिहाल ग्राम ख्वाजापुर में नाना गुरुदीन मौर्या के घर आए थे। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे, जब पवन दवा लेने खुटहन बाजार गया हुआ था, इसी दौरान आदित्य मौर्या ने निशा मौर्या पर चाकू से हमला कर गला रेत दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पवन जब वापस लौटा तो आरोपी ने उसे भी चाकू से जान से मारने की नीयत से दौड़ाया, जिस पर वह अपनी 6 साल की बच्ची को लेकर वहां से भाग गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या के बाद आरोपी चाकू को नाले के किनारे छिपाकर फरार होने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी आदित्य ने बताया- वह मुंबई की एक युवती से प्रेम करता था, जिसकी जानकारी भाभी निशा को हो गई थी। निशा ने अपने देवर आदित्य और लड़की की तस्वीर पिता को भेज दी थी। जिस कारण दोनों परिवार में विवाद हुआ था। इसके बाद युवती की मां ने आत्महत्या कर ली थी। इसी रंजिश में वह निशा मौर्या से बदला लेना चाहता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया है। ————————– यह खबर भी पढ़ें… मधुमक्खियों के हमले से जलती चिता छोड़कर भागे ग्रामीण:जालौन में 500 मीटर भागकर बचाई जान, 50 लोग घायल
जालौन में एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग जलती चिता छोड़कर भागे। 500 दूर जाकर जंगल-झांडियों और जमीन पर लेट गए। फिर भी मधुमक्खियों ने करीब 50 लोगों को डंक मारकर घायल किया है। तीन ग्रामीण बेहोश हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घायलों को कदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। कई ग्रामीणों ने गांव में ही इलाज करवाया है। मामला कदौरा विकासखंड अंतर्गत महमूद नगर डाले का पुरवा बड़ा गांव का है। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/fzkqeu7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply