DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जनसेवा केंद्र बेंदा के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति:फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर एसडीएम ने दिए सभी केंद्रों को निर्देश

घाटमपुर क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य की धीमी प्रगति पर एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने गुरुवार शाम क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ग्राम बेंदा में ग्रामीणों के साथ बैठक कर रजिस्ट्री की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इस बैठक में स्थानीय लेखपाल, पंचायत सहायक और ग्रामीण मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पाया कि ग्राम बेंदा में केवल 4 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई गई थी। इस धीमी प्रगति को असंतोषजनक मानते हुए, उन्होंने पंचायत सहायक और लेखपाल को कार्य में तेजी लाने और बेहतर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसेवा केंद्र बेंदा द्वारा फार्मर रजिस्ट्री जैसे जनहित के कार्य में रुचि न लेने और सहयोग न करने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। केंद्र ने केवल 2 फार्मर रजिस्ट्री बनाई थीं। इसके अलावा, आवेदनों का लेखा-जोखा, शुल्क/दर सूची और रजिस्ट्रेशन आईडी भी प्रदर्शित नहीं की गई थी। इस गंभीर लापरवाही के लिए, नीरज कुमार जनसेवा केंद्र बेंदा के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला EDM कानपुर नगर को भेजा गया है। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने सभी जनसेवा केंद्रों को निर्देश दिए कि वे किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें और किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतें। उन्होंने जोर दिया कि यह जनहित और शासन का प्राथमिकता वाला कार्य है। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपालों, पंचायत सहायकों और जनसामान्य से समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने को कहा।


https://ift.tt/ASeltEc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *