मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के निनवार दक्षिण गांव में एक विवाहोत्सव की खुशियां मातम में बदल गईं। गुरुवार को जिस युवक की शादी होने वाली थी, बारात निकलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। दूल्हे पुष्पेंद्र पटेल की बारात की जगह शाम को उसकी अर्थी निकली, जिससे घर में कोहराम मच गया। यह दुखद घटना गुरुवार को दिन में हुई। 27 वर्षीय दूल्हा पुष्पेंद्र कुमार सिंह अपनी बाइक से घर से अकेला निकला था। गांव के पास बाणसागर नहर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी तब हुई जब गांव के बच्चों ने नहर में गिरी बाइक देखी और शोर मचाया। काफी देर तक पुष्पेंद्र के बाजार से न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बाइक की पहचान की। तलाश के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि हादसे का शिकार युवक पुष्पेंद्र पटेल ही है, जिसकी आज बारात जानी थी। यह पता चलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक छा गया। एक दिन पहले बुधवार को पुष्पेंद्र और उसके भाई उपेंद्र का तिलकोत्सव संपन्न हुआ था। घर में रिश्तेदार और अतिथि जुटे थे, महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। बताया गया कि 5 फरवरी को पुष्पेंद्र पटेल और 9 फरवरी को उसके छोटे भाई उपेंद्र पटेल की शादी होनी थी। पुष्पेंद्र लालगंज की ओर जाने के लिए घर से बाइक लेकर अकेला निकला था। इसी दौरान वह बाणसागर नहर में गिर गया और हादसे का शिकार हो गया। गांव के लोगों के साथ परिजन पुष्पेंद्र को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजन जिंदा होने की उम्मीद में मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर ले कर पहुंचे, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को पुलिस ने सौप दिया। जिस समय बारात जाने की तैयारी थी उस समय युवक की अर्थी निकलते ही घर में चित्कार मच गया।
लालगंज थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र पटेल दो भाइयों में बड़ा था। एक ओर जहां आज विवाह की तैयारियां थीं। वहीं अब घर-आंगन में मौत का सन्नाटा पसरा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए हैं।
https://ift.tt/5H4gJc2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply